Move to Jagran APP

कृषि चौपाल मेंपहुंचे मात्र तीन किसान

कुडंहित (जामताड़ा) : तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल के दूसरा दिन भी महिला समूह के सदस्यों एवं ग्

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Jun 2018 09:41 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jun 2018 09:41 AM (IST)
कृषि चौपाल मेंपहुंचे मात्र तीन किसान
कृषि चौपाल मेंपहुंचे मात्र तीन किसान

कुडंहित (जामताड़ा) : तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल के दूसरा दिन भी महिला समूह के सदस्यों एवं ग्रामीणों को कृषि के बारे मे जानकारी दी गई। कृषि चौपाल में मात्र तीन ही किसान पहुंच थे। पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि कृषि से ही किसान आत्मनिर्भर हो सकते हैं। लेकिन कृषि कार्य करने की सही तकनीक जानना भी जरूरी है। तभी कम मेहनत एवं कम खर्च से ही अच्छा उत्पादन कर सकते हैं। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी ब्रह्मादेव साह ने भी कृषि के जरिए महिला सशक्तीकरण पर बल दिया। बताया कुंडहित में 40 महिला समूह को दो लाख का कृषि यंत्र दिया गया है। वहीं जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. बालेश्वर चौधरी ने पशु चिकित्सा एवं मौसमी बीमारी की जानकारी दी। जबकि कृषि चौपाल में मात्र तीन ही कृषक मित्र पहुंचे थे। शेष भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला समूह के कुछ सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप पैतंडी, पशु चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार, प्रभारी बीईईओ मनोरंजन मिर्धा, अनूप यादव, हरिसादन मंडल आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.