वज्रपात से एक की मौत, तीन घायल
संवाद सूत्र करमाटांड़ जामताड़ा बोड़ापहाड़ी में वज्रपात से एक युवक की घटनास्थल पर मौत
संवाद सूत्र, करमाटांड़ जामताड़ा : बोड़ापहाड़ी में वज्रपात से एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि अन्य तीन लोग जख्मी हो गए। मृतक में सुनसुनडबरा निवासी 40 वर्षीय मनोज राय शामिल है, जबकि जख्मी में सियाटांड़ निवासी सुरेश मंडल, कमलेश मंडल व उनका भतीजा शामिल है। मौत को लेकर गांव में मातम पसरा है।
बताया गया कि मनोज राय घर में जिउतिया पर्व होने के कारण घर का प्रसाद लेकर अपने ससुराल बिष्टुपुर शामपुर जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते में तेज बारिश आ गई। वे करमाटांड़ मुख्यालय से सीकपोसनी जाने वाले मुख्य सड़क पर बोड़ापहाड़ी के पास निर्माणाधीन भवन में बारिश से बचने के लिए रुक गए। तभी वज्रपात की चपेट में आ गए। उनकी मौत हो गई। जबकि उसी घर में बारिश से बचने के लिए सुरेश मंडल, कमलेश मंडल व भतीजा वज्रपात की चपेट में आने से जख्मी हो गया। जख्मी की हालत में सुधार है। वज्रपात की घटना की खबर सुन कर घटनास्थल पर अंचल निरीक्षक अरुण दास समेत करमाटांड़ थाना प्रभारी राम शरीक तिवारी, एसआई अरविद कुमार, अशोक कश्यप पुलिस बल के साथ पहुंच कर मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दी।