Move to Jagran APP

नारायणपुर में आपत्तिजनक टिप्पणी पर उबाल

सोशल मीडिया पर मजहब के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में नारायणपुर में रविवार दोपहर बवाल हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 11:39 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 06:38 AM (IST)
नारायणपुर में आपत्तिजनक टिप्पणी पर उबाल
नारायणपुर में आपत्तिजनक टिप्पणी पर उबाल

संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा) : सोशल मीडिया पर मजहब के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में नारायणपुर में रविवार दोपहर बवाल हो गया। समुदाय विशेष के लोगों ने गोविदपुर-साहिबगंज हाइवे को जाम कर दिया। लोग आरोपित नारायणपुर निवासी प्रकाश मंडल ने की गिरफ्तारी की मांग की। नारायणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर प्रकाश मंडल ने नगर थाना में सरेंडर कर दिया है। जाम के दौरान कृषि मंत्री रणधीर सिंह, स्थानीय विधायक डॉ. इरफान अंसारी भी पहुंचे गए। एसडीपीओ अरविद उपाध्याय भी पहुंचे। इनलोगों ने सभी को शांत कराया।

loksabha election banner

कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सफाउल अंसारी, सलीम अंसारी, मोहम्मद मुस्तफा आदि के नेतृत्व में लोगों ने सड़क को जाम किया था। घंटे भर में बाद प्रशासनिक आश्वासन पर जाम हटा। लोगों ने कहा कि प्रशासन के आश्वासन पर उनका पूरा भरोसा है।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि एक धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी सरासर गलत है। यह बर्दाश्त योग्य बात नहीं है। प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि बहुत जल्द अमर्यादित टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी होगी। सभी वर्गों को साथ लेकर चलना हमारी फितरत है। कुछ लोग सामाजिक समरसता बिगाड़ना चाहते हैं।

सड़क जाम में मंत्री फंसे : रांची से सारठ जाने के क्रम में नारायणपुर थाना मोड में सड़क जाम में कृषि मंत्री रणधीर सिंह भी फंसे। सड़क जाम को देखकर वे गाड़ी से नीचे उतरे और लोगों को समझाया। मंत्री ने कहा कि किसी भी धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी कतई नहीं होनी चाहिए। दोषी पर प्रशासन कार्रवाई करेगा।

एसडीपीओ अरविद उपाध्याय ने कहा कि फेसबुक पर धर्म विशेष पर अमर्यादित टिप्पणी की बात सामने आई है। पोस्ट करने वाले प्रकाश मंडल को गिरफ्तार किया जाएगा। पब्लिक प्रशासन पर पूरा विश्वास रखे। इधर बजरंग दल के जिला संयोजक सोनू ने बताया कि वे नहीं चाहते कि समाज में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़े। इसलिए प्रकाश को सरेंडर करवा दिया गया है। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध यादव, थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह, राजू दत्ता, दीपक मंडल आदि भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.