60 घंटे बाद भी लापता किशोर का सुराग नहीं
विद्यासागर (जामताड़ा) विद्यासागर (करमाटांड़) प्रखंड के काशीटांड़ गांव के अर्जुन मंडल के चार वर्षीय पुत्र मोहित मंडल की गुमशुदगी के 60 घंटे से अधिक गुजरने को है परंतु अब तक परिजनों को उसका कुछ भी पता नहीं चला।
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 05:38 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 05:38 PM (IST)
विद्यासागर (जामताड़ा) : विद्यासागर (करमाटांड़) प्रखंड के काशीटांड़ गांव के अर्जुन मंडल के चार वर्षीय पुत्र मोहित मंडल की गुमशुदगी के 60 घंटे से अधिक गुजरने को है परंतु अब तक परिजनों को उसका कुछ भी पता नहीं चला। अर्जुन मंडल के पुत्र गुमशुदगी को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बुधवार की देर रात को पुलिस प्रशासन से वार्ता करते हुए अविलंब कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से भी मामले को लेकर वार्ता की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें