स्थापना दिवस पर पथ संचालन को निकाला जुलूस
संवाद सहयोगी जामताड़ा आरएसएस के स्थापना दिवस पर रविवार को जामताड़ा शहर में राष्ट्रीय
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : आरएसएस के स्थापना दिवस पर रविवार को जामताड़ा शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने पथ संचलन के माध्यम से संघ की एकजुटता और अपने राष्ट्रीयता की विचारधारा का प्रदर्शन किया। दोपहर बाद गांधी मैदान से गणवेश में सर पर टोपी व हाथ में डंडा थामे सैंकड़ों की संख्या में कतारबद्ध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन शुरू हुई। हाथ में डंडा सर पर टोपी एक ही रंग के गणवेश में कतार बद्ध स्वयंसेवक का पथ संचलन शहरवासियों को आकृष्ट कर रहा था। पथ संचलन गांधी मैदान से स्टेशन रोड होते हुए इंदिरा चौक, वहां से मुख्य बाजार होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक और सुभाष चौक भ्रमण करते हुए वापस गांधी मैदान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम पूर्व निर्धारित रहने के कारण दोपहर बाद से गांधी मैदान में विभिन्न प्रखंडों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक का प्रवेश शुरू हो गया। दोपहर बाद 2:00 बजे तक सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक एक रंग के परिधान में डंडे के साथ कतारबद्ध हो सुसज्जित हो गए। दोपहर बाद 3:00 बजे गांधी मैदान से पथ संचलन शुरू हुआ। मौके पर अनिमेष मधुकर ने बताया आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष विजयादशमी के उपलक्ष में विभिन्न जिले में पथ संचलन सह संघ का शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजन किया जाता था। इसी उपलक्ष्य में रविवार को कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन में विभाग प्रचारक गोपाल जी, जिला संघ चालक नंदलाल सोरेन, विभाग कार्यवाह अरुण झा, जिला कार्यवाह राजाराम जिला सह कार्यवाह अनिमेष मधुकर, मनीष दुबे, अनूप पांडे, जिला संयोजक धर्म जागरण सुमन दास, विश्व हिन्दू परिषद के अनुप राय, संजय परशुरामका समेत विभिन्न प्रखंडों के सैकड़ों स्वयंसेवक पथ संचलन में शामिल थे।