रांची में होगा पारा शिक्षकों का धरना
राची में होगा पारा शिक्षकों को धरना
विद्यासागर (जामताड़ा) : मंगलवार देर शाम को पिडारी मैदान में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा प्रखंड विद्यासागर (करमाटांड़) के तहत पारा शिक्षकों की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पारा शिक्षक मौलाना अब्दुल सत्तार ने की। वहीं मुख्य रूप से उपस्थित पारा शिक्षक के जिला अध्यक्ष नीलांबर मंडल उपस्थित थे। साथ ही मंडल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 24 अक्टूबर को भाजपा कार्यालय के समक्ष रांची में संथाल परगना प्रमंडल पारा शिक्षकों का हुजूम अनशन सह प्रदर्शन करेंगे। जिसमें करमाटांड़ प्रखंड के पारा शिक्षकों की भागीदारी शत प्रतिशत सुनिश्चित हो। बैठक में रवींद्र सिंह, छोटेलाल मंडल, कलस्टर पंडित, नंदलाल रवानी, सुरेश मंडल, राजाराम मंडल, चांद आलम, गोविद मंडल, लाल मंडल, प्रेम सागर, मोहन पंडित, गोविद राम मंडी, सलीम अंसारी, हीरालाल रवानी, गुलाम अरशद, कृष्ण मोहन पंडित, गौतम कुमार, जया चक्रबर्ती, रीना चक्रबर्ती, नीला टुडू, सरोजिनी मंडी, जलेश्वरी देवी आदि सैंकड़ों पारा शिक्षक शिक्षिका मौजूद थी।