राष्ट्रीय सीनियर महिला-पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता को लगा प्रशिक्षण शिविर
जामताड़ा दो से छह मार्च तक जयपुर में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला-पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों के भाग लेने की तैयारी यहां शुरू कर दी गई है। इस बाबत झारखंड राज्य महिला-पुरुष टीम का चयन ट्रायल सह प्रशिक्षण शिविर यहां जामताड़ा गांधी मैदान में आयोजित किया गया।
जामताड़ा : दो से छह मार्च तक जयपुर में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला-पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों के भाग लेने की तैयारी यहां शुरू कर दी गई है। इस बाबत झारखंड राज्य महिला-पुरुष टीम का चयन ट्रायल सह प्रशिक्षण शिविर यहां जामताड़ा गांधी मैदान में आयोजित किया गया। उद्घाटन नपं के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा नेता बीरेंद्र मंडल ने किया। मंडल ने कहा की उक्त प्रशिक्षण शिविर सह चयन ट्रायल में पुरुष वर्ग (70) से (85) के बीच रखा गया है। महिला वर्ग का (60) से (75) के बीच है। ट्रायल के दरम्यान चयनित खिलाड़ियों को सारी सुविधा कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड देगा। मंडल ने सभी खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई के साथ झारखंड का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, सचिव अरविद कुमार ओझा, प्रकाशित मिज, राम दास, दयानंद, कौशल सिंह, सलील कुमार, अजय पांडेय, महेंद्र मंडल आदि मौजूद थे।