नमो एप अपलोड कराया
जामताड़ा राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत भाजयुमो ने जिले के प्रत्येक मंडलों ऐ नमो ऐप डाउनलोड
जामताड़ा : राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत भाजयुमो ने जिले के प्रत्येक मंडलों ऐ नमो ऐप डाउनलोड करने के लिए युवाओं के लिए स्टाल लगाया और डाउनलोड कराया। शुक्रवार को नारायणपुर, करमाटांड़, गोपालपुर मंडल में भाजयुमो के जिला महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी चंदन राऊत ने स्टाल लगाकर नारायणपुर मंडल के स्थानीय युवाओं को खिलाड़ियों समेत आम नागरिकों को नमो एप डाउनलोड कराया। बाद में मुख्य अतिथि भाजपा नेता सह प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बीरेंद्र मंडल ने बताया कि एप बहुत ही लाभकारी व प्रेरणादायक है। लोग इसे अधिक से अधिक जुड़कर लाभ उठाएं। मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव, नारायणपुर के मंडल अध्यक्ष संजय ओझा, गोपालपुर के मंडल अध्यक्ष राजेश मंडल, संजय मंडल, सरयू पंडित, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री महेंद्र मंडल, राणा प्रताप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।