जामताड़ा शहर को सैनिटाइज करने में जुटी नगर पंचायत
जामताड़ा जामताड़ा में बढ़ते कोविड संक्रमण के मद्देनजर नगर पंचायत जामताड़ा के अध्यक्ष रीन
जामताड़ा : जामताड़ा में बढ़ते कोविड संक्रमण के मद्देनजर नगर पंचायत जामताड़ा के अध्यक्ष रीना कुमारी के निर्देश पर पूरे नगर को सैनिटाइज किया जा रहा। सैनिटाइजेशन का काम विशेष तौर पर संक्रमित इलाकों यानी कंटेनमेंट जोन में किया जा रहा है, ताकि संक्रमण का खतरा कम हो सके। बताते चलें कि नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा लगातार पूरे नगर को तीन से चार बार सैनिटाइज किया जा चुका है जिससे कोविड-19 जैसी भयंकर बीमारी जामताड़ा में अपना रंग नहीं दिखा पाई है।
मौके पर अध्यक्ष ने बार-बार आम लोगों से बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की। साथ ही सरकार द्वारा जनहित में जारी निर्देशों का पालन करने को कहा। स्थानीय लोगों ने भी नगर पंचायत की इस पहल की प्रशंसा की। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी रामाश्रय दास, वार्ड पार्षद गौर बाउरी, सिटी मैनेजर नजरुल इस्लाम, सफाई जमादार सौरभ झा, नीताय महतो आदि उपस्थित थे।