...मिहिजाम शहर में मुहर्रम के जुलूस पर रोक
संवाद सूत्र मिहिजाम (जामताड़ा) मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण पर्व मुहर्रम पर भी कोविड 19 संक्र
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 06:04 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2020 06:04 PM (IST)
संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा):
मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण पर्व मुहर्रम पर भी कोविड 19 संक्रमण की काली छाया पड़ गई है। ऐसे में यह त्योहार इस वर्ष फीका रहेगा। इस संदर्भ में मस्जिद रोड निवासी व जुलूस कमेटी सदस्य वाहिद खान ने बताया कि इस वर्ष मिहिजाम शहर में कोई जुलूस नहीं निकलेगा। ताजिया का भी इंतजाम नहीं किया गया। बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण हम लोग अपने-अपने घरों में ही त्योहर मनाएंगे। मालूम हो कि मुसलमानों के लिए मुहर्रम का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस्लामिक कैलेंडर में मुहर्रम पहला महीना होता है। हालांकि, मुहर्रम के महीने को मुस्लिम समुदाय गम के महीने के रूप में मनाते हैं। साल 2020 में 21 अगस्त से मुहर्रम की शुरुआत हो चुकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें