लादना डैम में चलेगी वाटर मोटर बाइक
विधायक ने कहा कि लादना को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए वाटर मोटर बाइक शुरू की जा रही है।
जागरण संवाददाता, जामताड़ा : विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को लादना में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। विधायक ने कहा कि लादना को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए वाटर मोटर बाइक शुरू की जा रही है। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। दुकान व कॉटेज का भी निर्माण किया जाएगा। इसमें महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध होगा। महिलाएं अपना दुकान खोल सकेंगी और आत्मनिर्भर बनेंगी। इस गांव में सभी संप्रदाय व धर्म के लोग रहते हैं। इसलिए चाहूंगा कि सभी आगे आएं और सीधे रोजगार से जुड़े।
यहां इतना बड़ी सड़क दी। इस सड़क के बन जाने से लोग सीधा जामताड़ा से जुड़ गए हैं और रोजगार के भी साधन बढ़े हैं। कहा कि लाधना और कित्ताजोर के बीच एक उच्चस्तरीय पुल का भी निर्माण कराएंगे। इससे धनबाद जाने की दूरी कम हो जाएगी और लोगों को नए-नए रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। जात-पात के चक्कर में न फंसे क्योंकि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है भाजपा ने गंदी राजनीति शुरू कर दी युवाओं से भी कहना चाहता हूं। उमापद पाल, गणपति मुर्मू, दिलीप मंडल, सुबल पंडित, रंजीत मुर्मू, गूहीराम हांसदा, सुबोध मुर्मू, बाबूलाल मंडल, दया मंडल, मल्लिका मंडल, रवि मंडल, जयकिशन मुर्मू, भगवान हेम्ब्रम, काजल मंडल, अबोध मंडल, परिमल मंडल, आरसी आदि थे।