विधायक ने जरूरतमंदों को दिए अनाज, वस्त्र व दवा
जामताड़ा रविवार को स्थानीय कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने यहां अपने आवास के समक्ष
जामताड़ा : रविवार को स्थानीय कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने यहां अपने आवास के समक्ष जरूरतमंदों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अनाज, वस्त्र व दवा मुफ्त में दिए। विधायक ने कहा कि ईद के इस मौके पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं और हर साल की तरह इस साल भी मेरी ओर से सभी को यह एक छोटा सा उपहार है। ऐसा सेवा कार्य वे लगातार करते रहेंगे। इसके पीछे उद्देश्य सिर्फ लोगों की मदद करना है।
विधायक अंसारी ने कहा कि यह सेवा कार्य लगातार लॉकडाउन अवधि तक चलता रहेगा। लॉकडाउन के कारण आम जनता त्राहिमाम कर रही है और बाहर गए मजदूर भाइयों की जानें जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा कर उन्हें भगवान के समान दर्जा दिया। हर-हर महादेव की तरह हर-हर मोदी घर-घर मोदी का दर्जा दिया। परंतु पीएम ने जो जनता के साथ किया, उसे हम कभी नहीं भूल सकते। इस लॉकडाउन में अपनी तरफ से ज्यादा से ज्यादा सहयोग करते रहेंगे।