आर्थिक तंगी से अधेड़ ने की आत्महत्या
नाला (जामताड़ा) नाला थाना क्षेत्र के छोटोलिया गांव के कृष्ण गोराई (45) ने फांसी लगाकर आत्म
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 06:30 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 06:30 PM (IST)
नाला (जामताड़ा): नाला थाना क्षेत्र के छोटोलिया गांव के कृष्ण गोराई (45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पुत्र सुरेश गोराई ने नाला थाना में एक आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। सुरेश ने बताया है कि पिताजी रविवार की शाम को घर से निकले थे। काफी खोजबीन करने के बाद कहीं नहीं मिले। सोमवार को ग्रामीण जब खेत की तरफ गए तो देखा गया कि पेड़ से एक शव लटका हुआ है। खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंचे तो वह उनके पिता का शव था। सुरेश ने बताया है कि माता काफी दिनों से बीमार चल रही थी। पिताजी आर्थिक तंगी से काफी परेशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है। पुलिस ने एक यूडी केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें