गुटों के मिलन से मजबूत हुआ महासंघ
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से पूर्व में अलग हुए गुट का विलय महासंघ में हो गय
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से पूर्व में अलग हुए गुट का विलय महासंघ में हो गया। रविवार को दोनों गुटों की संयुक्त बैठक में यह विलय हुआ। महासंघ के अध्यक्ष विजय कुमार ने संघ कार्यालय में आकर विलय की घोषणा की। कहा हम अपने घर वापस हुए हैं। जिला सचिव अर्जुन सिंह,अध्यक्ष मीना कुमारी, बैजू झा आदि पदाधिकारी ने स्वागत किया।
रविवार को महासंघ कार्यालय में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक जिलाध्यक्ष मीना कुमारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें संघ के सक्रिय सदस्य शामिल हुए। विजय सिंह ने कहा कि संगठन से दूर रहने का उन्हें अफसोस है। अपने पुराने गुट को छोड़कर पुन: मूल महासंघ में शामिल होने की घोषणा की।
जिला मंत्री अर्जुन सिंह ने संघ की भावी गतिविधि पर प्रकाश डाला। कर्मचारियों की लंबित प्रोन्नति सहित पंचायत सचिव संवर्ग को एसीपी प्रोन्नति देने के लिए उपायुक्त के प्रति पूरे महासंघ परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया। पूरा सदन उपायुक्त के प्रति कर्मचारी के साथ स्नेह पूर्ण व्यवहार के लिए आभार व्यक्त किया। जिला सचिव ने शीघ्र ही सभी प्रखंडों में महासंघ की कमेटी के भ्रमण होने की जानकारी दी। नई सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नयी पेंशन योजना के बदले पुरानी पेंशन योजना को शीघ्र लागू करने की मांग की। कार्यरत कर्मियों को कर्मचारी एजेंसी द्वारा नियमित वेतन भुगतान करने की मांग जिला प्रशासन व सिविल सर्जन से की जाएगी।
मौके पर बैजू झा, कमल किशोर दास गणेश दास, नवल प्रसाद सिंह, अंकिता शेखर, ज्योति वंदना, रीमा सिन्हा, बबलू कुमार, राजेन सिंह, लखीराम कोल, निरंजन मुर्मू, मंटू दास, बृहस्पति हारी, देवाशीष सिंह, अमरदीप कुमार आदि कर्मचारी मौजूद थे।