भाजपा की कार्यशैली पर उठा सवाल
भ्भ्भजपा की कार्यशैरी पर उठा सवाल
नाला (जामताड़ा) : मंगलवार को नाला फुटबॉल मैदान में भाकपा के तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर उपस्थित वक्ताओं ने वर्तमान भाजपा सरकार की कार्यशैली का जमकर विरोध किया। साथ ही कहा कि मूलभूत समस्याओं से जनता जूझ रही है और भाजपा नेता कार्यकर्ता लोगों को गुमराह कर विकास की सपना दिखाने में व्यस्त है। भाकपा के राष्ट्रीय सचिव रमेंद्र कुमार ने कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार की कार्यशैली से देश की जनता महंगाई,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी की मार झेल रही है। कहा कि भाजपा गरीब विरोधी पार्टी है। राष्ट्रीय सचिव आरसी सिंह ने वर्तमान राजनीतिक माहौल पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा कॉरपोरेट घराने की पार्टी है। कहा कि देश भर में तमाम कल कारखाने बंद हो रहा है। जिससे देश में दिन वो दिन बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इसके अलावा एआईटीयूसी के महासचिव पीके गांगुली, पश्चिम बंगाल के पूर्व विधायक देवाशीष दत्त, आदिवासी मोर्चा के प्रदेश महासचिव पशुपति नाथ कोल, जिला सचिव कान्हाई मालपहाड़िया आदि वक्ताओ ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद किया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के 332 बूथों के बूथ कमेटी, पंचायत स्तरीय आदि नेता कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर तुषार कांति मंडल, विमलकांत घोष, आएंगे माजि, गयाप्रसाद पाल, रत्नाकर माजि, स्वपन बाउरी आदि मौजूद थे।