सुभाष चौक की जगह खेल मैदान में अखाड़ा प्रदर्शन का प्रस्ताव
मुहर्रम एवं रामनवमी अखाड़ा प्रदर्शन के लिए सुभाष चौक की जगह खेल मैदान का प्रस्ताव रखा गया है।
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : मुहर्रम एवं रामनवमी अखाड़ा प्रदर्शन के लिए गांधी मैदान या जेबीसी विद्यालय खेल मैदान उपलब्ध कराने संबंधित शांति समिति सदस्यों के प्रस्ताव पर बुधवार को थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार ¨सह ने सुभाष चौक में सदस्यों के साथ बैठक की। मुहर्रम अखाड़ा कमेटी और एवं ¨हदू-मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध नागरिकों से कहा कि सुभाष चौक में अखाड़ा प्रदर्शन होने से आवाजाही बाधित होती है। अखाड़ा प्रदर्शन के लिए जेबीसी खेल मैदान या गांधी मैदान बेहतर रहेगा।
सदस्यों ने प्रशासन से साफ सफाई, एंबुलेंस, पानी की व्यवस्था कराने की मांग की। प्रशासन से अखाड़ा खेलने वाली टीमों तथा खिलाड़िया का पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन करने की मांग की। थाना प्रभारी ने कहा कि संबंधित प्रस्ताव अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा। थाना प्रभारी ने अखाड़ा कमेटी के सदस्य, प्रबुद्ध लोगों के साथ जेबीसी खेल मैदान भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। डॉ. अब्दुल मन्नान अंसारी, आदम शफीक, मुस्तफा अंसारी, मुस्लिम अंसारी, कुर्बान अंसारी, सुकुमार सर्खेल, लालटू सर्खेल, सोमनाथ ¨सह, सतीश ¨सह, अनूप पांडेय, मुख्तार शेख, रिजवान शेख, उस्मान अंसारी, अनवर अंसारी, सिद्दीक मियां, आरिफ अंसारी, मोहसिन अंसारी मोहम्मद जाफर आदि लोग मौजूद थे।