Move to Jagran APP

शहीदों के गांवों व धर्म स्थलों की मिट्टी बिरसा को होगी सर्मिपत

जामताड़ा : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह खिजरी के विधायक रामकुमार पाहन ने

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 08:15 AM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 08:15 AM (IST)
शहीदों के गांवों व धर्म स्थलों की मिट्टी बिरसा को होगी सर्मिपत
शहीदों के गांवों व धर्म स्थलों की मिट्टी बिरसा को होगी सर्मिपत

जामताड़ा : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह खिजरी के विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि राज्य के जनजातीय समुदाय के शहीदों को सम्मान देने के लिए भाजपा ने पहल की है। इसके तहत शहीदों से जुड़े 500 से अधिक जनजातीय आबादी वाले गांवों और वहां के धाíमक स्थल सरना, मांझीथान, जाहेरथान से मिट्टी लाकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा में समर्पित की जाएगी। मिट्टी लाने का कार्यक्रम 23 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सभी सदस्य ऐसे शहीद नेताओं के गांव जाएंगे। मालूम हो कि बिरसा मुंडा की यह प्रतिमा राजधानी स्थित पुराने जेल परिसर में स्थापित की जाएगी।

loksabha election banner

यहां सोमवार को विधायक पाहन ने विपक्षी दलों झामुमो, कांग्रेस पर शहीदों का अपमान करने का आरोप लगाया। कहा कि देश को आजाद हुए करीब 71 वर्ष और झारखंड बने करीब 18 वर्ष का समय हो गया है फिर भी राज्य में शहीद हुए जनजातीय समुदाय के नेताओं में बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, सिदोू-कान्हू, शहीद निर्मल महतो, तेलंगा खड़िया आदि और उनके गांवों को किसी भी राजनीतिक पाíटयों ने सम्मान नहीं दिया है। इसे देख अब अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने निर्णय लिया है कि राजधानी स्थित पुराने जेल परिसर में बन रही 100 फीट ऊंची प्रतिमा में इन शहीदों के गांवों के धाíमक स्थलों की मिट्टी प्रतिमा को समर्पित किया जाए।

भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि विपक्षी दलों ने केवल आदिवासी नेताओं के नाम पर राजनीति कर सत्ता पायी है। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज इन शहीदों को सम्मान देने का काम कर रही है। इनके परिवारों व गांवों को विकसित करने का काम किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुकुमुनी हेम्ब्रम ने कहा कि 11 अक्टूबर को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा जेल परिसर में 100 फीट ऊंची बिरसा मुंडा की प्रतिमा का शिलान्यास करेंगी। मौके पर जिला महामंत्री सोमनाथ ¨सह, सुभाष प्रसाद, मोर्चा के जिलाध्यक्ष निर्मल सोरेन, महादेव किस्कू, अबिता हांसदा आदि भी उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.