यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Train News : इस रूट की कई ट्रेनों के बदले मार्ग, कुछ का हुआ विस्तार; इस वजह से लिया गया फैसला
Trains Route Change नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज जंक्शन पर प्लेटफॉर्म संख्या चार और पांच काम चल रहा है। इसके ...और पढ़ें

HighLights
- 10 अगस्त तक प्रयागराज स्टेशन का प्लेटफॉर्म 4-5 का कार्य होगा
- पहले 14 जून से 19 जुलाई तक बंद करने की दी गई थी अधिसूचना
- प्रताप सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के मार्ग में हुआ बदलाव
जागरण संवाददाता, जामताड़ा। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के प्रयागराज स्टेशन पर बड़े उन्नयन कार्य की वजह से प्लेटफॉर्म संख्या चार व पांच को 14 जून से 19 जुलाई तक बंद करने की अधिसूचना पहले ही दी जा चुकी है। इस कार्य को 10 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
इसके परिणामस्वरूप 22198 झांसी-कोलकाता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-गोविंदपुरी जंक्शन-प्रयागराज जंक्शन-पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के मार्ग के बदले वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं.-मानिकपुर जं.-प्रयागराज छिवकी जं., पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी। इसका प्रयागराज छिवकी जंक्शन पर पांच मिनट का अस्थाई ठहराव होगा। इसे नौ अगस्त तक बढ़ाया जाएगा।
प्रताप सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन
वहीं, 12495 बीकानेर-कोलकाता प्रताप सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन आगरा फोर्ट-टूंडला जं.-प्रयागराज जं.-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के बदले आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं.-मानिकपुर जं.-प्रयागराज छिवकी जंक्शन-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते से चलाया जाएगा। इसका आगरा कैंट और प्रयागराज छिवकी जंक्शन पर पांच मिनट का अस्थाई ठहराव होगा। इसे आठ अगस्त तक बढ़ाया जाएगा।
ये भी पढे़ं-
