माले ने मनाया शहादत दिवस
कुंडहित (जामताड़ा) शनिवार को भाकपा माले कुंडहित पार्टी कार्यालय में कॉमरेड सुखदेव भगत का शहादत दिवस मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव सुनील राणा ने कहा कि कॉमरेड सुखदेव प्रसाद 2012 से जामताड़ा जिला में पार्टी का कार्य भार संभाले थे बाद में पूरे संताल परगना के प्रभारी सह झारखंड राज्य स्थायी समिति के सदस्य भी बने। कॉमरेड स्व. भगत पूरे जिले में गरीब मजदूर किसान छात्र नौजवान को संगठित करने में अहम भूमिका का निर्वहन किया।
कुंडहित (जामताड़ा) : शनिवार को भाकपा माले कुंडहित पार्टी कार्यालय में कॉमरेड सुखदेव भगत का शहादत दिवस मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव सुनील राणा ने कहा कि कॉमरेड सुखदेव प्रसाद 2012 से जामताड़ा जिला में पार्टी का कार्य भार संभाले थे बाद में पूरे संताल परगना के प्रभारी सह झारखंड राज्य स्थायी समिति के सदस्य भी बने। कॉमरेड स्व. भगत पूरे जिले में गरीब मजदूर किसान, छात्र, नौजवान को संगठित करने में अहम भूमिका का निर्वहन किया। वहीं कॉरपोरेट घराने और सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते थे। उनके निधन होने पर पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मौके पर समलाल मिर्धा, मानिक गोराई, लखिश्वर हांसदा, ममता राना, आशा मिर्धा, छाया रानी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।