Move to Jagran APP

घर-घर तिरंगा फहराकर अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाएं

घर-घर तिरंगा फहराकर अमृत महोत्सव को एतिहासिक बनाएं

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 04:04 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 04:04 AM (IST)
घर-घर तिरंगा फहराकर अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाएं
घर-घर तिरंगा फहराकर अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाएं

घर-घर तिरंगा फहराकर अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाएं

loksabha election banner

संवाद सहयोगी फतेहपुर (जामताड़ा): फतेहपुर प्रखंड के बबनडीहा पंचायत के करजोरी गांव में जिला परिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन ने ग्रामीणों के साथ अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा देकर घर में फहराने की अपील की। जिप अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद अंग्रेजों से देश स्वतंत्र हुआ था। जिस स्वतंत्रता से अभी अपने हक की आवाज को बुलंद कर सकते है। गुलाम भारत में यह सब करने का अधिकार भारतीयों को नहीं था। कहा कि अमृत महोत्सव को एक यादगार बनाना है। इसके लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। मौके पर भाजपा नेता अमित भैया, भोलू किस्कू, सपन मरांडी, आलोकी पूजाहर, पार्वती टूडू, दिलीप टुडू, आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.