Move to Jagran APP

दशहरा में बनाए रखें शांति की परंपरा

दुर्गापूजा के लिए शुक्रवार को नारायणपुर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक हुई। अंचलाधिकारी केदारनाथ सिंह थाना प्रभारी अजीत कुमार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाए जाने की अपील की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 06:41 AM (IST)
दशहरा में बनाए रखें शांति की परंपरा
दशहरा में बनाए रखें शांति की परंपरा

संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताडा़) : दुर्गापूजा के लिए शुक्रवार को नारायणपुर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक हुई। अंचलाधिकारी केदारनाथ सिंह, थाना प्रभारी अजीत कुमार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाए जाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्व त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की परंपरा रही है। इस वर्ष भी उसी परंपरा का निर्वहन करना है। शांति समिति के सदस्य व प्रशासन एक दूसरे का सहयोग करेंगे।

loksabha election banner

कहा कि लोग किसी अफवाह में न पड़ें। अगर कहीं किसी का शंका सामने आता है तो तो प्रशासन से संपर्क कर सच्चाई का पता अवश्य लगा लें। पर्व में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। आठ अक्टूबर को विजया दशमी के दिन प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर समेत विभिन्न स्थानों पर मेला का आयोजन भी होता है। महाअष्टमी के दिन नारायणपुर में दंड की पुरानी परंपरा है। उक्त दिन बाजार में बैरिकेड लगाया जाता है। यहां आए श्रद्धालु नारायणपुर के महतो तालाब में पवित्र स्नान कर दंड देते हुए नारायणपुर दुर्गा मंदिर तक जाते हैं। इसके उपरांत पूजा अर्चना करते हैं।

नारायणपुर, रामनगर (घांटी), देवलबाडी़, बुधुडीह, धरमपुर, अमजोरा, मंडरो, पतरोडीह, पेटारी, दक्षिणीडीह, दक्षिण बहाल, क्षेत्र में 11 स्थानों पर दुर्गा पूजा होती है। धर्मपुर, देवलबाडी़ व पतरोडीह में 9 अक्टूबर को मेले का आयोजन होगा। मंडरों में 10 अक्टूबर को दुर्गा पूजा का मेला लगेगा। उपप्रमुख दलगोविद रजक, मनमोहन सिंह, बंम दुबे, राघवेन्द्र नारायण सिंह, जावेद अंसारी, संजय मंडल, निताय दास, ठाकुर मंडल, परेश दास, रमेश सिंहा, जयमंगल, गफूर शेख, हरी राय, निमाई सेन, कमल हांसदा, उतम मंडल, लूटलाल गोप, सलीम अंसारी, वकील सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.