हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलन के साथ ही महाशिव शक्ति यज्ञ शुरू
हवन कुंड प्रज्वलन के साथ ही महाशिव शक्ति यज्ञ आरंभ
हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलन के साथ ही महाशिव शक्ति यज्ञ शुरू
संवाद सूत्र, करमाटांड़ (जामताड़ा) : शनिवार को करमाटांड़ यज्ञस्थल पर हवन कुंड में मत्रोच्चारण के बीच अग्नि प्रवेश के साथ ही श्री श्री 1008 महाशिव शक्ति यज्ञ शुरू हो गया। यज्ञ का आयोजन आगामी 28 मई तक किया जाएगा। इस मौके पर भव्य मेले का भी आयोजन किया गया। संध्या में अयोध्या से आए दिव्य ज्योति शास्त्री के द्वारा शिव कथा प्रस्तुत किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष श्यामसुंदर मंडल, रामरतन मंडल, उपाध्यक्ष संजय मंडल, मितेश शाह, महेंद्र मंडल, सुरेंद्र मंडल, सचिव शिव नारायण मंडल, सह सचिव राजाराम मंडल, राजेंद्र मंडल, मंत्री नीलांबर मंडल, धनंजय मंडल, कोषाध्यक्ष प्रभु मंडल, सह कोषाध्यक्ष गणेश सिंह, सुरेश मंडल, केशवदास, कार्यकारिण प्रमुख अजय यादव, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।