अधिक शराब सेवन से मजदूर की तबीयत बिगड़ी
अधिक शराब सेवन से मजदूर की तबीयत बिगड़ी
अधिक शराब सेवन से मजदूर की तबीयत बिगड़ी
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : गुरुवार को जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद नावाडीह गांव में अत्यधिक शराब पीने से एक युवक की स्थिति गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवारवाले पहुंचे और शराब सेवन से बेसुध विनोद सोरेन को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में विनोद के परिवारवालों ने बताया कि विनोद प्रतिदिन दैनिक मजदूरी का काम करने जाता था। अन्य दिन की तरह गुरुवार को सुबह घर से दैनिक काम के लिए निकला, निर्माण स्थल जाने के दौरान रास्ते में अत्यधिक शराब पी लिया जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गई और सड़क किनारे बेसुध अवस्था में पड़ा रहा। राहगीरों ने बेसुध अवस्था में विनोद को देख उसके परिवारवालों को सूचना दिया। वर्तमान समय में जामताड़ा सदर अस्पताल में विनोद का उपचार चल रहा है चिकित्सक ने स्थिति सामान्य बताया है।