Move to Jagran APP

विद्यासागर स्टेशन पर कोलकाता-जसीडीह ट्रेन का ठहराव शुरू

संवाद सूत्र, करमाटांड़ (जामताड़ा) : विद्यासागर रेलवे स्टेशन पर शनिवार से कोलकाता-जसीडीह प

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 12:21 AM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 12:21 AM (IST)
विद्यासागर स्टेशन पर कोलकाता-जसीडीह ट्रेन का ठहराव शुरू
विद्यासागर स्टेशन पर कोलकाता-जसीडीह ट्रेन का ठहराव शुरू

संवाद सूत्र, करमाटांड़ (जामताड़ा) : विद्यासागर रेलवे स्टेशन पर शनिवार से कोलकाता-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया। गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे कृषि मंत्री रणधीर ¨सह, डीआरएम पीके मिश्रा, भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, संजय यादव ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को कोलकाता के लिए रवाना किया। यह सुविधा सांसद की पहल पर मिली। ट्रेन ठहराव की बाबत स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी गयी। लोगों ने ढोल व गाजे-बाजे के साथ सांसद व मंत्री का स्वागत किया। रेलवे स्टेशन पर हर तरफ लोगों की भीड़ उमड़ी थी। विद्यासागर रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

loksabha election banner

इस दौरान सांसद निशिकांत ने कहा कि यहां की जनता की ट्रेन ठहराव की मांग काफी दिनों से थी। कृषि मंत्री की अनुशंसा पर आज पूरी की गई। उन्होंने दुमका के सांसद शिबू सोरेने का बगैर नाम लिए कहा कि क्षेत्र की जनता तो अपने सांसद को पहचानते तक नहीं है। उन्होंने यहां की जनता पर ध्यान ही नहीं दिया और न विकास कार्य किए अब जनता उन्हें कैसे पहचानेगी।

सारठ विस क्षेत्र के लिए विद्यासागर स्टेशन अहम : कृषि मंत्री रणधीर ¨सह ने कहा कि पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की कर्म भूमि विद्यासागर रेलवे स्टेशन काफी लोकप्रिय रहा है। पंडित जी ने विकास के लिए करमाटांड़ को चुना था। ईश्वर चंद्र विद्यासागर के नाम पर करमाटांड़ रेलवे स्टेशन का नामकरण 1974 में विद्यासागर किया गया। सारठ विधान सभा क्षेत्र के लिए विद्यासागर रेलवे स्टेशन काफी महत्वपूर्ण है। यहां सारठ, करौं, चितरा, नारायणपुर, मदनकट्टा, मुरलीपहाड़ी, कालाझरिया के लोग यात्रा करने पहुंचते है। कृषि मंत्री ने हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव, संध्या में तूफान एक्सप्रेस के बाद एक इएमयू पैंसेजर ट्रेन की सुविधा दिलाने समेत पैदल ओवरब्रिज बनवाने का भरोसा दिया। उन्होंने ¨पडारी व करमाटांड़ रेलवे फाटक के ओवरब्रिज बनाने की निविदा इसी माह पूर्ण करने का दावा किया। कांशीटांड़-चितरा-बासुकीनाथ रेल सेवा प्रारंभ करने का भी आश्वासन दिया। व्यवस्था को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस चौकस दिखी।

---------------

सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन : डीआरएम पीके मिश्रा ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर के जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि विद्यासागर रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाया जाएगा। स्टेशन पर विद्यासागर की प्रतिमा लगायी जाएगी। यहां केवल रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर ही नहीं बल्कि आम लोगों की सुविधा के लिए भी मॉडल पार्क का निर्माण किया जाएगा। यहां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हर सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा। सभा का संचालन डीसीएम अंजना कुमारी ने किया।

सांसद, मंत्री, डीआरएम ने स्वच्छता की सीख दी : रेलवे की ओर से संचालित स्वच्छ भारत स्वच्छ रेल अभियान के तहत विद्यासागर रेलवे स्टेशन पर सांसद निशिकांत दूबे कृषिमंत्री रणधीर ¨सह, डीआरएम पीके मिश्रा ने एक साथ स्टेशन परिसर में झाड़ू लगाकर अन्य को भी स्वच्छता का संदेश दिया। डीआरएम ने कहा कि रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए स्थानीय लोग व यात्री भी मदद करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.