नालसा के नियमों की जानकारी
जामताड़ा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को स्थानीय गांधी मैदान में नालसा के 9 ि
जामताड़ा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को स्थानीय गांधी मैदान में नालसा के 9 नियमों को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकार के सचिव विपिन बिहारी गौतम ने बताया कि नालसा के 9 नियमों की जानकारी देकर लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। लोग जानकारी के अभाव में अपने घर के बच्चों को कम उम्र में इधर-उधर काम करने भेज देते हैं। इससे उनका शारीरिक, मानसिक शोषण होता है। वे मानसिक रूप बीमार हो जाते हैं। दिव्यांग को लोग अपनी सुविधा के लिए घर से बाहर कर देते हैं जो इधर-उधर भटकते रहते हैं और उसकी संपत्ति को घर वाले ले लेते हैं। मानसिक रूप से विकृत लोगों और असहाय लोगों के प्रति लोगों को संवेदना व्यक्त करनी चाहिए। इस क्रम में उन्होंने नशा उन्मूलन व वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार के बारे में जानकारी दी। एसिड पीड़ितों के बारे में बताया कि अगर कोई व्यक्ति पर एसिड से हमला होता है तो उसे तत्काल जिला प्रशासन आíथक मदद करेगा। इलाज भी करवाने का प्रावधान है।