करमाटांड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला डाक्टर
करमाटांड़ (जामताड़ा) करमाटांड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को डा. राजदेव ने प
करमाटांड़ (जामताड़ा): करमाटांड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को डा. राजदेव ने पदभार ग्रहण किया। स्थानीय ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर की कमी काफी दिनों से थी। स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ता था। डाक्टर राजदेव पूर्व में भी इस क्षेत्र में सेवा दे चुके हैं।
उन्होंने कहा कि वे जनता की हर संभव सेवा करेंगे। लोगों को चिकित्सा के लिए किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। स्थानीय लोगों को कोरोना का टीका बढ़-चढ़कर लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर मत जाएं। कोरोनारोधी वैक्सीन से ही जिदगी बच सकती है। तीसरी लहर से बचने को टीका लेना जरूरी है। मौके पर गुलाम मुर्तजा, गुलाम हाफिज, सईद अंसारी, तनवीर अंसारी, जमील अंसारी, विनोद रजक, श्यामल मंडल, जिन्नात मंडल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।