बढ़ती जा रही करमदाहा मेले की रौनक
नारायणपुर (जामताड़ा) : करमदाहा मेला का उमंग अपने शबाब पर है। 6 दिन का समय बीतने के बाद
नारायणपुर (जामताड़ा) : करमदाहा मेला का उमंग अपने शबाब पर है। 6 दिन का समय बीतने के बाद भी मेले की रौनक कम नहीं हुई है। यूं तो मेला में मौत का कुआं, झूला, रिकॉर्डिग डांस, ड्रेगन आदि मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं। इससे में ज्यादा भीड़ हो रही है। इसके अलावा ड्रैगन, ब्रेक डांस, झूला का भी लोग आनंद ले रहे हैं। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए लोग इनका आनंद ले रहे हैं। वहीं ड्रैगन, ब्रेक डांस, झूला में भी काफी भीड़ हो रही है। ब्रेक डांस, झूला और मौत का कुआं लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। बताते चलें कि मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रखंड के दुखिया महादेव मंदिर प्रांगण में ऐतिहासिक करमदाहा मेले का आयोजन होता है। इस मेले में अन्य स्थानों से भी लोग शरीक होने आते हैं। मेला आए लोग सर्वप्रथम बराकर नदी में पवित्र स्नान करते हैं। इसके बाद दुखिया महादेव की पूजा-अर्चना करने के बाद मेले का लुत्फ उठाते हैं। गो¨वदपुर-साहिबगंज हाइवे के ठीक बगल में मेला लगने के कारण सुरक्षा को लेकर प्रशासन विशेष चौकस है। प्रशासन द्वारा यहां बैरिकेट भी लगाया गया है। मेला में सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किए गए हैं। यहां पुलिस बल को तैनात किया गया है।