Move to Jagran APP

जामताड़ा में होगा कबड्डी महासमर

डीएवी ने झारखंड संकुल वन की संकुलस्तरीय कबड्डी स्पर्धा जामताड़ा के सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल में कराने निर्णय लिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 12:54 AM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 06:31 AM (IST)
जामताड़ा में होगा कबड्डी महासमर
जामताड़ा में होगा कबड्डी महासमर

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : डीएवी ने झारखंड संकुल वन की संकुलस्तरीय कबड्डी स्पर्धा जामताड़ा के सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल में कराने निर्णय लिया है। इसमें इस संकुल के सात जिलों धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़ व गोड्डा के 27 डीएवी स्कूल के 262 छात्र व 90 छात्राएं सम्मिलित होंगे। राष्ट्रीय खेलकूद 2019 के तहत होनेवाली यह प्रतियोगिता 14 व 15 अक्टूबर को होगी।

loksabha election banner

स्पर्धा के सफल संचालन के लिए डीएवी झारखंड प्रक्षेत्र के सभी प्राचार्यों की बैठक सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. बीपी यादव की अध्यक्षता में सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल में मंगलवार को हुई। खिलाड़ियों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

इस दौरान विद्यार्थियों व उनके शिक्षकों के रहने, खाने की व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि खेलों का संचालन झारखंड कबड्डी संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन की देखरेख में होगा। खेल पारंपरिक मैदान व तौर तरीके से अलग तकनीक युक्त होंगे। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व विजेताओं को ट्राफी, पदक व विजेता प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। विजेता व उपविजेता टीम को डीएवी झारखंड प्रक्षेत्र स्तरीय स्पर्धा में भाग लेने का अवसर मिलेगा। डीएवी समिति 19 वर्ष के नीचे संवर्ग व एसजीएफआइ के नियमों का पालन कराएगी। स्थानीय डीएवी के प्राचार्य डॉ. जीएन खान ने प्राचार्यों व सहायक क्षेत्रीय निदेशक को धन्यवाद दिया। कहा कि धनबाद में आयोजित बैठक में झारखंड संकुल स्पर्धा के लिए जामताड़ा को मौका देने का निर्णय लिया गया था। जामताड़ा जिले के लिए यह गर्व की बात है कि कबड्डी महासमर यहां हो रहा है। हम इसके सफल संचालन के लिए कटिबद्ध है।

बैठक में विभिन्न डीएवी के प्रचार्यों में आरसी शर्मा, एके सिंह, एके पांडेय, डॉ. विजय कुमार, एसएन सिंह, राजेंद्र प्रसाद व डॉ. जीएन खान और सातों विद्यालयों के क्रीड़ा प्रशिक्षकों ने भाग लिया। आयोजक व समन्वयक डॉ. जीएन खान ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। मौके पर एसके दास, मनोज पांडेय, नवीन सिंह, अजय कुमार, रीता नाग, अर्चना सिंह, देवोप्रिया चंदा, कमलेश प्रसाद व कर्मचारी अनुपम लाभ, सुखदेव मंडल, अजय कुमार, नीतु देवी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.