झपकी लगी और पुल की रेलिंग से कार टकराई, दो की मौत
??????? ????? ???? 100 ??? ?????????-???????? ????? ?? ???????? ???? ??????? ??????? ?????? ? ????? ???? ?? ???? ?? ??? ??? ??? ??? ????? ??? ?? ?????? ????? ?? ?? ????? ? ?? ????? ?? ???? ???? ?? ?? ??? ?? ????
संवाद सहयोगी, पबिया (जामताड़ा) : गोविंदपुर -साहिबगंज हाइवे पर मंगलवार दोपहर मोहड़ा व पोसोई गांव के बीच पुल की रेलिंग से टकराकर एक तेज रफ्तार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बिहार के औरंगाबाद जिले की दाउदनगर निवासी 35 वर्षीय रेशमा साहनी और रोहतास जिला के बदलाडीह निवासी धुरंधर सिंह ( 43 वर्ष) की मौत हो गई। मृत महिला के पति मो. इस्माइल कार चला था। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतका का मायका कुंडरु रांची बताया गया। घटना के विरोध में कुछ देर के लिए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
जख्मी मो. इस्माइल ने बताया कि तीनों ऑल्टो कार संख्या जेएच 01 एएफ 8386 से औरंगाबाद से दुमका जा रहे थे। धुरंधर सिंह उसका दोस्त था। दोनों सड़क निर्माण कंपनी जीटीएस यूरो स्टूडियो एसएल इंडिया में काम करते थे। इस कंपनी का कार्य फिलहाल दुमका-हंसडीहा मार्ग पर चल रहा है। पत्नी और उसका दोस्त पिछली सीट पर बैठे थे। ड्राइविंग के दौरान अचानक नींद लगने लगी और पुल की रेलिग से गाड़ी जा टकराई। उसके बाद क्या हुआ पता नहीं चला। इधर प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर की आवाज धमाके जैसी थी। महिला कार के गेट से करीब 10 फीट दूर जा गिरी और रेलिंग से टकरा गई। आवाज सुनते ही लोग जुटे। बजरंग दल के जिला संयोजक सोनू सिंह ने एंबुलेंस मंगवाकर घायल को सदर अस्पताल जामताड़ा भेजवाया। फिर दूसरी एंबुलेंस से दोनों शवों को भी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार भी पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को थाना लाया। लोगों को समझाकर जाम हटाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे रात तक जामताड़ा पहुंच जाएंगे।