झामुमो समर्थकों ने विजय जुलूस निकाल मनाई खुशियां
बिदापाथर (जामताड़ा) नाला विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी रवींद्रनाथ महतो की जीत पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे छोड़े व विजय जुलूस निकाला। नाला जिप सदस्य नित्यानंद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन पर जमकर ठुमके लगाये।
बिदापाथर (जामताड़ा) : नाला विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी रवींद्रनाथ महतो की जीत पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे छोड़े व विजय जुलूस निकाला। नाला जिप सदस्य नित्यानंद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन पर जमकर ठुमके लगाये। जुलूस फूटाबांध गांव से प्रारंभ कर साधुडंगाल गेड़िया गांव का भ्रमण किया। वहीं चापुड़िया, पालाजोरी, हाथधरा, धावा गांव में जुलूस निकाल कर खुशियां मनाई गई। एक-दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाकर जमकर नारेबाजी की गई। हमारा विधायक कैसा हो रवींद्रनाथ महतो जैसा हो। इस क्रम में झामुमो नेता अरविद मुर्मू व अन्य नेताओं ने नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो को झारखंड सरकार में कृषि मंत्री बनाए जाने की मांग की। कहा कि नाला विधानसभा क्षेत्र कृषि प्रधान व पिछड़ा क्षेत्र है। रवींद्रनाथ महतो को कृषि मंत्री बनने से कृषि क्षेत्र के समुचित विकास हो सकेगा। मौके पर नदियानंद सिंह, प्रकाश सिंह, नरेश चौधरी, कुंदन चौधरी, चंदन चौधरी, तारा प्रसाद यादव, मुकेश मंडल, सौरभ राय, मारुति सिंह, पिटू यादव, नंदलाल सिंह, सुकेश सिंह आदि उपस्थित थे।