स्थापना दिवस पर दुमका चलने की अपील
गुरुवार को प्रखंड के बिरसिंहपुर में जेएमएम प्रखंड समिति ने अध्यक्ष हीरालाल सोरेन की अगुवाई में बैठक कर दो फरवरी को पार्टी के 41वां स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया।
नारायणपुर (जामताड़ा) : गुरुवार को प्रखंड के बिरसिंहपुर में जेएमएम प्रखंड समिति ने अध्यक्ष हीरालाल सोरेन की अगुवाई में बैठक कर दो फरवरी को पार्टी के 41वां स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया। तय किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं को दुमका ले जाना है। व्यवस्था करने की रणनीति बनाई गई। प्रचार-प्रसार करने, दीवार लेखन करने पर भी बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यूं तो प्रत्येक वर्ष पार्टी का स्थापना दिवस मनाता है पर इस बार विशेष आकर्षक तरीके से मनाया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे तैयारी में लग जाएं। जन-जन तक जानकारी पहुंचाएं।
मौके पर पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य लालू अंसारी, मनोरथ मरांडी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, सीताराम बास्की, दिनेश टुडू, ऑफिसर मरांडी, निर्मल हेम्ब्रम, आनंद हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।