विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather Today: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने दिया खुश करने वाला अपडेट

Published: Tue, 11 Feb 2025 07:59 AM (IST)

Jharkhand Weather झारखंड में मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक लोगों को ठंड से ...और पढ़ें

झारखंड में ठंड से मिलेगी राहत (जागरण)
झारखंड में ठंड से मिलेगी राहत (जागरण)

HighLights

  1. झारखंड में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी से विदा होने लगी ठंड
  2. जामताड़ा समेत पूरे प्रदेश में मंगलवार को तापमान में बदलाव आने की संभावना

जागरण संवाददाता, रांची/ जामताड़ा। Jharkhand Weather News: झारखंड में बदले मौसम के मिजाज से अधिकतम व न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, झारखंड के लोगों को अब ठंड से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। प्रदेश में रविवार से हवा के रूख में बदलाव हो सकता है।

ठंड में होगी कमी

इससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इससे सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी लेकिन दोपहर में धूप की तपिश धीरे-धीरे बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबित अब ठंड में धीरे-धीरे कमी आएगी।

रांची, जामताड़ा समेत पूरे प्रदेश में तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची, जामताड़ा समेत पूरे प्रदेश में मंगलवार को तापमान में बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। सोमवार को जहां जामताड़ा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम पारा 16 डिग्री रहा।

पलामू में कैसा रहेगा मौसम

आज पलामू जिला में सोमवार की सुबह ठंड से शुरू हुई। दिनभर धूप खिली रही। हवाओं में हल्की नमी रही। पूरा दिन गर्म रहा। इस लिए पिछले दिनों की तुलना में अपेक्षाकृत ठंड का काफी कम एहसास हुआ। मंगलवार को मौसम खुला रहेगा। सुबह की शुरुआत ठंड से होगी।

जामताड़ा में मौसम का हाल

अगले कुछ दिनों के दौरान जामताड़ा समेत आसपास के इलाके में ठंड घटने के आसार हैं। मौसम में आए इस बदलाव की वजह से अधिकतम व न्यूनतम पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अधिकतम व न्यूनतम पारे का तापांतर 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। हवा नौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

जमशेदपुर में मौसम का हाल

जमशेदपुर में मौसम विभाग के अनुसार 11 फरवरी को आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान पिछले दिन की तरह रहेगा। लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि, इस मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। बच्चे तेजी से बीमार पड़ रहे हैं।

बुजुर्गों को भी अभी गर्म कपड़ में रहने की जरूरत है नहीं तो ठंड की चपेट में आ सकते हैं। हालांकि, दोपहर के समय में राहत रहेगी।

ये भी पढ़ें

Bihar Weather Today: बिहार में अगले 48 घंटे में मौसम बिगड़ने का अलर्ट, पटना समेत इन जिलों में रहेगा प्रभाव

Weather Update: दिल्ली-यूपी में हल्की पड़ी ठंड, हिमाचल समेत इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; पढ़ें देशभर का मौसम