Jamtara:एक ही आंगन में रहनेवाले दो परिवारों ने एक-दूसरे के बच्चों को चूल्हे में झोंका, अस्पताल में चल रहा इलाज
एक ही आंगन में रहने वाले दो परिवारों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के बच्चों को घर के चूल्हे में झोंक दिया। आग से दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं। दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जागरण संवाददाता, जामताड़ा: एक ही आंगन में रहने वाले दो परिवारों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के बच्चों को घर के चूल्हे में झोंक दिया। आग से दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं। दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना रविवार देर शाम नारायणुपर थाना क्षेत्र के कठडाबर गांव की है। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों ही परिवार एक साथ एक ही आंगन में रहते हैं। बीते दिनों बच्चों के खेलने के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। लोगों ने बताया कि इसी घटना के बाद आक्रोशित दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के बच्चे को चूल्हे में झोंकर झुलसाने का प्रयास किया। बच्चे के जलने के बाद उसकी मां खुशबू खातून ने अपने रिश्तेदार शरीफ अंसारी पर जला देने का आरोप लगाया है। जबकि, वहीं दूसरी घटना शरीफ अंसारी का चार वर्षीय बच्चा असद चूल्हे की आग में झुलस गया है।
इस मामले में असद ने खुशबू खातून पर अपने बच्चे को चूल्हे की आग में झुलसाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में दोनों ही परिवार के लोगों ने बच्चों को झुलसा देने की नीयत से चूल्हे में झोंकने देने का आरोप लगाते हुए नारायणपुर थाने में आवेदन दिया है। फिलहाल इस मामले की जांच नारायणपुर पुलिस कर रही है।