विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जामताड़ा नगर पंचायत चुनाव: बीएड से सातवीं पास तक... अध्यक्ष पद की तीन महिला प्रत्याशियों की शिक्षा-संपत्ति में बड़ा अंतर

Published: Tue, 03 Feb 2026 11:39 PM (IST)

जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आशा गुप्ता, रीना कुमारी और चमेली देवी ने नामांकन दाखिल किया है। इनकी ...और पढ़ें

झारखंड नगर निकाय चुनाव

झारखंड नगर निकाय चुनाव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। जामताड़ा नगर पंचायत से मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन महिलाओं ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है। उनकी शिक्षा की बात की जाए तो आशा गुप्ता बीएड, रीना कुमारी मैट्रिक पास तो चमेली देवी सातवीं पास है। उम्र की बात कर तो चमेली देवी सबसे उम्रदराज 63 वर्ष की उम्मीदवार हैं। वहीं आशा गुप्ता की उम्र 52 वर्ष और रीना कुमारी की उम्र 45 वर्ष है। तीनों ही महिला प्रत्याशी गृहिणी है। साथ ही समाज सेवा कार्य से जुड़ी हैं।

आशा गुप्ता व्यवसाय भी करती हैं। प्रत्याशियों की संपत्ति की बात करें तो सबसे अधिक संपत्ति आशा गुप्ता के पास है। आशा गुप्ता की कुल संपत्ति 1,34,82,675 रुपये है। वहीं उनके पति की संपत्ति 50,57,483 रुपये है। आशा गुप्ता के पास कुल नकद राशि 5000 रुपये है तो पति तरुण गुप्ता के पास 30,000 रुपये है। उनके पति के नाम से एक टोयोटा कार भी है, जिसकी कीमत 21,86,295 रुपये है।

कुल आयकर रिटर्न वित्तीय वर्ष का 25-26 का 1268130 रुपये है। आशा गुप्ता के पास तीन भर सोना है। खुद से दो जगह जमीन की खरीदारी की है, जिसकी अभी बाजार वैल्यू 14,77, 000 और 15,00,000 रुपये है। उन्होंने एसकेएमयू से बीएड की परीक्षा पास की है।

चमेली देवी की बात करें तो उनका आयकर रिटर्न 4,98,220 रुपये है। नकद 19,890 रुपये है। उनके पास एक 2023 में खरीदा स्कोडा वाहन है, जिसकी अनुमानित कीमत 11,58,360 रुपये है। आभूषण के नाम पर उनके पास 280 ग्राम सोना और चांदी 100 ग्राम है। उनकी कुल संपत्ति 54,30,947 रुपये है। उनके पास कृषि योग्य भूमि 7.15 एकड़ है। दो जगह जमीन खरीदी है जिसका वर्तमान वैल्यू 25 लाख रुपये है। इसके अलावा रांची के हरमू में एक फ्लैट भी है। वाहन पर 6,45,920 रुपये का कर्ज है। उन्होंने मध्य विद्यालय गोविंदपुर से सातवीं पास की है।

वहीं रीना कुमारी के पास नकद 25000 रुपये और उनके पति के पास नकद 50,000 रुपये है। उनके पति के पास पुरानी स्प्लेंडर बाइक है, जिसकी कीमत 5,500 रुपये है। उनके पास दो भर सोना, चांदी 20 भर है। उनकी कुल संपत्ति 19,26,993 रुपये है। उनके पति की कुल संपत्ति 19,38,000 रुपये है। उनके पास पांच एकड़ जमीन है। विभिन्न बैंकों में सात प्रकार का फिक्स डिपाजिट हैं। उन्होंने वर्ष 1996 में राज्यकृत बालिका उच्च विद्यालय जामताड़ा से मैट्रिक की परीक्षा पास की है।