विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand Nagar Nikay Chunav: जामताड़ा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 3, मिहिजाम के लिए 8 महिलाओं ने भरा पर्चा

Published: Tue, 03 Feb 2026 11:21 PM (GMT+05:30)

जामताड़ा जिले में नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया में तेजी आई है। अंतिम दिन से पहले, जामताड़ा से अध्यक्ष ...और पढ़ें

झारखंड नगर निकाय चुनाव

झारखंड नगर निकाय चुनाव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। जामताड़ा जिले में नगर निकाय चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन से एक दिन पहले मंगलवार को समाहणालय परिसर में पर्चा दाखिल करने वालों की भीड़ लगी रही। जामताड़ा से अध्यक्ष पद के लिए तीन महिलाओं और मिहिजाम से अध्यक्ष पद के लिए आठ महिलाओं ने नामांकन प्रपत्र अपने-अपने निर्वाचित पदाधिकारी के सामने जमा किए।

जामताड़ा के लिए निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता पूनम कश्यप और मिहिजाम के लिए निर्वाची पदाधिकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार थे। इससे पहले जामताड़ा से मुक्ता मंडल, बबीता झा और लवली दुबे ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। वहीं जामताड़ा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए साथ नामांकन प्रपत्र की बिक्री हुई थी। इसमें से छह ने नामांकन दाखिल किया है। एक नामांकन शेष है।

वहीं मिहीजाम से नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 17 लोगों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है। इसमें से पहले बार आठ लोगों ने नामांकन दर्ज कराया है। अब नौ शेष हैं। चमेली देवी ने दो सेट में नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है। इसके अलावा जामताड़ा से वार्ड पार्षद के लिए कुल चार नामांकन प्रपत्र की बिक्री हुई है। इसमें पूजा कुमारी, बापी महतो, बेगम बीवी और चंचल दास हैं।

वहीं वार्ड पार्षद के लिए विभिन्न वार्ड से 25 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं जामनगर परिषद से वार्ड पार्षद के लिए कुल सात नामांकन प्रपत्र की बिक्री हुई है। इसमें सुभाष तूरी, उपाशी देवी, गीत दास, सानिया परवीन, मुन्ना पंडित, प्रियंका कुमारी और प्रिया रजक हैं। इसके अलावा वार्ड पार्षद के लिए विभिन्न वार्डों से कुल 30 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है।

जामताड़ा नपं से वार्ड पार्षद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थी

वार्ड संख्या अभ्यर्थी का नाम
वार्ड 1 विजय कुमार राउत
वार्ड 1 चंडी दास भंडारी
वार्ड 1 पुतुल देवी
वार्ड 3 कुंदन कुमार महतो
वार्ड 5 द्रोपदी देवी
वार्ड 6 पुष्पा कुमारी
वार्ड 6 जीतन दास
वार्ड 6 वरुण दास
वार्ड 6 संगीता दास
वार्ड 6 अरुण कुमार दास
वार्ड 6 श्यामसुंदर दास
वार्ड 7 राजू कुमार दे
वार्ड 7 अशोक कुमार साव
वार्ड 7 पार्थो बाउरी
वार्ड 8 राज कुमार धीवर
वार्ड 9 जयंती दत्त
वार्ड 10 कल्पना कुमारी
वार्ड 11 मधुसूदन चंद्र
वार्ड 11 शोभना चंद्र
वार्ड 13 अंजू
वार्ड 13 सीमा ब्लेक
वार्ड 14 दीनबंधु सिंह
वार्ड 14 संतोष मुखर्जी
वार्ड 14 फ्रेंकलिन ब्लेक
वार्ड 16 शिखा रानी मंडल

मिहिजाम नप से वार्ड पार्षद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यथी

वार्ड संख्या अभ्यर्थी का नाम
वार्ड 1 दयावती मुर्मू
वार्ड 2 अमित भद्र
वार्ड 2 झिमली मजूमदार
वार्ड 3 आशा देवी
वार्ड 3 शांति देवी
वार्ड 4 अमरनाथ साह
वार्ड 5 डौली फौजदार
वार्ड 6 संजू महतो
वार्ड 7 दीपक मंडल
वार्ड 7 अजय रजक
वार्ड 7 काजल चंद्र मंडल
वार्ड 7 रंजीत कुमार पांडेय
वार्ड 7 संतोष सिंह
वार्ड 8 प्रमिला देवी
वार्ड 8 श्वेता कुमारी
वार्ड 9 मीना बाउरी
वार्ड 10 शहनाज खातून
वार्ड 10 संयोगिता कुमारी
वार्ड 11 राहुल कुमार शर्मा
वार्ड 11 प्रकाश रजक
वार्ड 14 दीपक कुमार
वार्ड 14 पंकज कुमार
वार्ड 14 रीता देवी
वार्ड 16 अर्चना देवी
वार्ड 17 रमेश कुमार रजक
वार्ड 17 शांति देवी
वार्ड 19 सुमिता राय
वार्ड 19 कैलाश पंडित
वार्ड 20 रूपा राय
वार्ड 20 शिखा कुमारी