जामताड़ा में अवैध कोयला खदान में हादसा, चाल धंसने से 8 लोगों के मलबे में दबने की आशंका
जामताड़ा के पलास्थली में बंद कोयला खदान में अवैध खुदाई के दौरान चाल धंसने से आठ लोग मलबे में दब ...और पढ़ें

घटना स्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़।
HighLights
जामताड़ा में अवैध कोयला खदान में हुआ हादसा।
चाल धंसने से आठ लोग मलबे में दब गए।
घायलों को बंगाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जागरण संवाददाता, जामताड़ा। जामताड़ा के नाला थाना क्षेत्र के पलास्थली स्थित बंद पड़ी कोयले की खदान में एक हादसे की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार खदान में अवैध तरीके से खुदाई कर रहे आठ लोग अचानक चाल धंसने से मलबे में दब गए थे। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि के नीचे दबे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद बाहर निकाला गया और बंगाल के किसी निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना बुधवार देर धाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इनमें दो लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार सभी पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे गांवों के रहनेवाले बताए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दोपहर के वक्त कुछ स्थानीय लोग सीएलडब्लू की बंद पड़ी खदान में घुसे थे। लेकिन इफ्तार का वक्त होने पर दो लोग बाहर निकल आए। जबकि छह लोग चाल के अंदर ही रह गए।
अनुमान है कि इसी दौरान चल धंसने से सभी आठ लोग अंदर फंस गए। हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज बंगाल के निजी अस्पतालों में चल रहा है। जबकि पूरे प्रकरण पर स्थानीय प्रशासन ऐसी किसी घटना से ही इंकार कर रहा है।
दैनिक जागरण की टीम जब मौके पर पहुंची तो ना तो मौके पर कोई बचाव दल नजर आया और ना ही घायल या उनके परिजन। स्थानीय लोग भी इसे बंगाल से जुड़ा मामला बताकर कुछ खास बताने से बचते रहे।
वहीं जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि ऐसी किसी भी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। टीम भेजकर पूरे मामले की पड़ताल करवाई जा रही है।
