जल जीवन का आधार, ना हो बेकार
श्रीरामपुर में जागरण जल सैनिकों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर दिया जल संरक्षण का संदेश
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : दैनिक जागरण के सौजन्य से मंगलवार को संत जोसेफ स्कूल श्रीरामपुर में प्राचार्य फादर आलोक की अध्यक्षता में जल संरक्षण विषय पर परिचर्चा की गई। इसके पूर्व जागरण जल सेना व नोडल शिक्षक का चयन किया गया। विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। प्राचार्य ने कहा वर्तमान समय में पूरे विश्व में जलसंकट सबसे बड़ी समस्या के रूप में उभर रहा है। हम सभी युवा पीढ़ी को जल संचय की राह पर एक जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में समाज हित कार्य करने का जरूरत है। गठित जागरण जल सेना इस दिशा में बेहतर काम करेगी।
आगे कहा हर बच्चे परिवार, गांव, कस्बा, मोहल्ले, चौक-चौराहे पर जल संरक्षण की व्यवस्था को मजबूत करेंगे। जल संचयन के उपायों को अपनाने के प्रति अभिभावक, रिश्तेदार व समाज के लोगों को प्रेरित व सहयोग करें। जल सेना जल संचय संबंधित उपायों के प्रति घर-घर के लोगों को जागरूक करेगी। तभी यह अभियान सफल हो सकता है। जल सेना को सीमित संसाधन व समय में जल संरक्षण को विस्तार करने का लक्ष्य तैयार करना है।
उप प्राचार्य ओलिसिएस ने कहा जब पर्यावरण स्वस्थ होगा तभी हम सभी स्वस्थ रहेंगे। इसलिए हमारी जिम्मेवारी बनती है कि जल संरक्षण को हर क्षेत्र में बढावा दे। जल संरक्षण कार्य दिखावा नहीं धरातल पर उतारने का लक्ष्य तैयार कर काम शुरू करें। नोडल शिक्षक स्कूल के खेल शिक्षक दीपक दुबे ने जल सेना के साथ छात्र-छात्राओं को हर रविवार को जल संचय एवं पौधरोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि हम सभी अपने जीवन में कम से कम 10 पौधे लगाएं। अपने जन्म उत्सव एवं विवाह उत्सव के कार्यक्रम में सभी समाज के लोगों को कम से कम 20 पौधे लगाने चाहिए। जलसेना समेत पूरे विद्यालय परिवार ने जल संरक्षण व पौधारोपण का संकल्प लिया। मौके पर संजीव कुमार शर्मा, मीनाक्षी द्विवेदी, प्रदीप कुमार पाल, संचियता सरकार, कविता राय, बेला बारला आदि थे।
ये बने जागरण जल सैनिक संत जोसफ स्कूल श्रीरामपुर
प्रकृति प्रिया, नितेश कुमार, जगदीश सोरेन, प्रियंका हेंब्रम, ऋषभ कुमार राय, गीता हेम्ब्रम, शिवम हेम्ब्रम, रिया महतो, अनुराग कुमार, निशा मरांडी जबकि नोडल शिक्षक के रूप में खेल शिक्षक दीपक कुमार दुबे को मनोनीत किया गया। सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल
अशोक कुमार, राहुल कुमार गुप्ता, शुभम दत्ता, अमन कुमार, अनुराग बर्मा, उमंग कुमार, अमन मिश्रा, सुमन कुमार सिंह, निखिल राज, योगेंद्र कुमार, नितिन प्रियदर्शी सोनू भैया, मुशरफ अंसारी, अनुराग कुमार, चंदन कुमार, अभय हांसदा, शुभम कुमार, अंकित कुमार, देवनाथ हेम्ब्रम, अमरजीत कुमार, रितिक मिश्रा, सरोज हेम्ब्रम, गौतम कुमार, हरीश मिश्रा शामिल है।