टीकाकरण अभियान को सफल बनाने का निर्देश
नाला(जामताड़ा) पालतु जानवरों को संभावित मौसमी बीमारी से बचाव को लेकर टीकाकरण अभियान चल
नाला(जामताड़ा): पालतु जानवरों को संभावित मौसमी बीमारी से बचाव को लेकर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें किसान मित्रों की अहम भूमिका रहेगी। मवेशी पालक मवेशी की बीमारी से काफी परेशान रहते हैं। इससे बचाव को लेकर क्षेत्र के शत प्रतिशत मवेशियों का टीकाकरण करना अनिवार्य है। पालतु जानवरों को संभावित बीमारी से बचाने तथा टीकाकरण करने के लिए मंगलवार को प्रखंड विकास कार्यालय के सभागार में जन प्रतिनिधि तथा पशु मित्रों के साथ एक बैठक करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी कौशल कुमार ने ये बातें कही।
बताया कि पशुधन का समुचित देखभाल व पशुपालकों को समय-समय पर सही मार्गदर्शन देने के लिए किसान मित्र का चयन किया गया है। सभी अपना दायित्व समझकर काम करें। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी महेश कुमार वर्णवाल, भ्रमणशील पशुपालन पदाधिकारी विश्वनाथ टोप्पो ने कहा कि इन दिनों टीकाकरण का कार्य चल रहा है। इसे अब अभियान का रूप देना है। कहा कि एफएमडी यानी फुट एंड माउथ बीमारी से मवेशी ग्रसित होने लगे हैं। अधिक से अधिक पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थित पशु मित्र तथा जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया। चिकित्सक ने कहा कि छोटे-बड़े सभी मवेशी का टीकाकरण किया जाना है। गाय, बैल, भैंस, भैंसा का टीकाकरण के उपरांत कान में नंबर टैग किया जाना है। इससे टीकाकरण करने में निकट भविष्य में सुविधा होगी। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी निमाई देवांशी के अलावा मुखिया सबीना हांसदा, अंबिका हेंब्रम, राजा मुर्मू्, विवेक मोहली, राकेश मंडल, संजय कुमार,मो ग्यासुद्दीन आदि पशु मित्र मुख्य रूप से उपस्थित थे।