कांग्रेस की नीति से प्रेरित होकर अन्य पार्टी भी दे रही तिरंगा को सम्मान
कांग्रेस की नीति से प्रेरित होकर अन्य पार्टी भी दे रहा तिरंगा को सम्मान
कांग्रेस की नीति से प्रेरित होकर अन्य पार्टी भी दे रही तिरंगा को सम्मान
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : देश आजाद होने के 75 वर्ष पूरे होने को लेकर जामताड़ा में रविवार को कांग्रेसियों ने भव्य गौरव यात्रा निकाली। कांग्रेसियों का गौरव यात्रा जामताड़ा - दुमका मार्ग स्थित कटंकी मोड़ से मुख्य अतिथि सह जिला प्रभारी व पूर्व मंत्री के.एन त्रिपाठी व से कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार दुबे के नेतृत्व में आरंभ हुई। गौरव यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष कांग्रेसी कार्यकर्ता गाजे-बाजे के धुन पर वंदे मातरम, भारत माता की जय आदि नारे लगाया। महापुरुषों के जयकारा कर लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में महापुरुषों की भूमिका को तरोताजा किया। गौरव यात्रा कटंकी मोड़ से उदलबनी, धांधड़ा दुमका रोड, इंदिरा चौक, मुख्य बाजार होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक, सिदो-कान्हू मुर्मू चौक, सुभाष चौक, भीमराव आंबेडकर चौक को भ्रमण करते हुए बिरसा मुंडा चौक के बाद गांधी स्मारक स्थल पर गौरव यात्रा का समापन हुआ। यात्रा भ्रमण के दौरान वीर कुंवर सिंह, वीर सिदो-कान्हू मुर्मू, सुभाष चंद्र बोस, भीमराव आंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर वरिष्ठ कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया। मौके पर कार्यक्रम के संयोजक विजय कुमार दुबे ने कहा बारिश की विषम परिस्थिति में भी देशभक्ति से ओतप्रोत कांग्रेसी की भीड़ गौरव यात्रा में उमड़ पड़ी। कहा कि गौरव यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी प्रयास कर रही है कि आम लोगों को बताया जाय कि देश के आजादी में वरिष्ठ कांग्रेसी या शहीद कांग्रेसी नेताओं का क्या योगदान रहा है। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु मंडल ने कहा आजादी के बाद से अब तक एकमात्र कांग्रेस तिरंगा के मान सम्मान को लेकर अलग-अलग समारोह का आयोजन करता रहा है। गर्व की बात है कांग्रेस की नीति रीति को देख अन्य पार्टी के कार्यकर्ता भी तिरंगा को सम्मान दे रहे हैं। कांग्रेस का एक सूत्री उद्देश्य है एक देश, एक झंडा, ऐसा प्रयास आगे भी जारी रहेगा। गौरव यात्रा में नाला के कार्यक्रम संयोजक पंकज झा, जीवेशवर मिश्र, मधुसूदन चंद्रा, अजीत कुमार दुबे, नंदकिशोर सिंह, हाजी रफीक अनवर, कराली चरण सरखेल, जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष तनवीर आलम, हराधन भूई, मोहितोश किस्कू, राजेंद्र प्रसाद घोष, नबी जान अंसारी, नरेश मुर्मू, काली हेंब्रम, राजेंद्र मुर्मू आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।