रेलवे का बड़ा फैसला: गुजरात-महाराष्ट्र-तेलंगाना से बंगाल-झारखंड के लिए चलेंगी 10 ट्रेनें
Railways to Run 10 Special Trainsः गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना से ...और पढ़ें

रेलवे ने दस स्पेशल ट्रेनों का किया एलान। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
गर्मी में यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला
गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना से बंगाल-झारखंड के लिए ट्रेनें
बिहार-झारखंड के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
जागरण संवाददाता, जामताड़ा। Indian Railway Sumer Special Trains: गर्मी के मौसम में यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न दिशाओं में 10 समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। ये सभी स्पेशल ट्रेनें गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना से पश्चिम बंगाल के बीच चलेंगी। इसका फायदा बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों को भी मिलेगा।
Bhavnagar–Howrah Special Trainः 09531 भावनगर–हावड़ा स्पेशल भावनगर से 27 अप्रैल को शाम 5:45 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रात 9:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। 09532 हावड़ा–भावनगर स्पेशल हावड़ा से 23 व 30 अप्रैल को 10:50 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 06:30 बजे भावनगर पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में आसनसोल मंडल के दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर रूकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
Sabarmati–Durgapur Special Trainः 09421 साबरमती–दुर्गापुर स्पेशल 21 व 26 अप्रैल को 10:35 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रात 02:40 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी। वहीं 09422 दुर्गापुर–साबरमती स्पेशल 23 व 28 अप्रैल् को 04:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 7:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अंडाल एवं आसनसोल स्टेशनों पर रूकेगी। इसमें वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा रहेगी।
Valsad–Durgapur Special Trainः 09143 वलसाड–दुर्गापुर स्पेशल 21 अप्रैल को 12:50 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04:20 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी। 09144 दुर्गापुर–वलसाड स्पेशल 23 अप्रैल को 07:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 5:30 बजे वलसाड पहुंचेगी।
09079 वलसाड–दुर्गापुर स्पेशल 22 व 26 अप्रैल् को 09:15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04:20 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी। 09080 दुर्गापुर–वलसाड स्पेशल 24 व 28 अप्रैल को 07:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 7:20 बजे वलसाड पहुंचेगी।
यह ट्रेन अंडाल एवं आसनसोल स्टेशनों पर रूकेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान एवं वातानुकूलित श्रेणी उपलब्ध रहेगी।
Udhna–Durgapur Special Trainः 09175 उधना–दुर्गापुर स्पेशल 22 व 23 अप्रैल को 08:35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20:50 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी। वहीं 09176 दुर्गापुर–उधना स्पेशल 23 अप्रैल व 24 को रात 11:50 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन दोपहर 1:30 बजे उधना पहुंचेगी।
09173 उधना–दुर्गापुर स्पेशल 21 व 25 अप्रैल को सुबह 07:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 8:50 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी। वहीं 09174 दुर्गापुर–उधना स्पेशल 22 व 26 अप्रैल को रात 11:50 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 1:30 बजे उधना पहुंचेगी।
09074 दुर्गापुर–उधना स्पेशल 29 अप्रैल को 07:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 8:45 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन अंडाल एवं आसनसोल स्टेशनों पर रूकेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी उपलब्ध रहेगी।
यह ट्रेन अंडाल एवं आसनसोल स्टेशनों पर रूकेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी बैठने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
Nanded–Asansol Special Trainः 07701 नांदेड़–आसनसोल स्पेशल 21 अप्रैल को रात 11:50 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 12:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
07702 आसनसोल–नांदेड़ स्पेशल 23 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00:45 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान एवं वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
यह ट्रेन अंडाल एवं आसनसोल स्टेशनों पर रूकेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी उपलब्ध रहेगी। वहीं 09073 उधना–दुर्गापुर स्पेशल 27 अप्रैल को 11:25 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04:00 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी।
Charlapalli–Madhupur Special Trainः 07580 चारलापल्ली–मधुपुर स्पेशल 23 अप्रैल को 11:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 7:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वहीं 07581 मधुपुर–चारलापल्ली स्पेशल 24 अप्रैल को शाम 7:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04:00 बजे चारलापल्ली पहुंचेगी।
वहीं 07586 चारलापल्ली–मधुपुर स्पेशल 30 अप्रैल को 11:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 5:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी। जबकि 07587 मधुपुर–चारलापल्ली स्पेशल एक मई को शाम 7:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04:00 बजे चारलापल्ली पहुंचेगी।
यह ट्रेन चित्तरंजन एवं आसनसोल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी उपलब्ध रहेगी।
