Move to Jagran APP

कांग्रेस के बदौलत ही भारत देश को मिली है आजादी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाला में निकाली गौरव यात्रा

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 04:04 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 04:04 AM (IST)
कांग्रेस के बदौलत ही भारत देश को मिली है आजादी
कांग्रेस के बदौलत ही भारत देश को मिली है आजादी

कांग्रेस के बदौलत ही भारत देश को मिली है आजादी

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, नाला (जामताड़ा) : जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शनिवार को नाला प्रखंड मुख्यालय में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर गौरव यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर से निकल कर कांग्रेस पार्टी कार्यालय पंहुची। जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री केएन. त्रिपाठी ने आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के जामताड़ा जिला प्रभारी केएन त्रिपाठी ने कहा कि देश आज आजादी का 75वां वर्ष मनाने की तैयारी में जुटा है। यह कांग्रेस पार्टी और हमारे महापुरुषों की कुर्बानी का ही प्रतिफल है। इस दौरान उन्होंने सबको एक तिरंगा लगाकर आजादी का जश्न मनाने को कहा। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एआइसीसी सदस्य हरिमोहन मिश्र की अगुवाई में एकजुट हुए कार्यकर्ता सिंचाई कालोनी, दलाबड़ आदि जगहों का भ्रमण किया गया। साथ ही करीब पंद्रह किलोमीटर की दूरी तय कर पुनः पीडब्ल्यूडी परिसर में यात्रा का समापन किया गया। गाजे-बाजे तथा भारत माता के जय जयकार के नारों से गुंजने लगे पूरे बाजार। इस अवसर पर जिला महासचिव समर माजी, रफीक अनवर, विनोद छेत्री, तनबीर आलम, कृष्ण नंद झा, तपन तिवारी, जीतेंद्र नाथ मंडल, लखीकांत वनर्जी, रसिलाल टुडू, दीपक मंडल, राजेश घोष समेत काफी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया। देश की आजादी के लिए एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। जिसमें हजारों का खून पसीना बहाने के साथ-साथ बलिदान तथा कुर्बानी देनी पड़ी है। भारत कुर्बानी और बलिदान का देश है। उक्त बातें शनिवार को कांग्रेस की गौरव यात्रा में शामिल होने के बाद कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एआइसीसी सदस्य हरिमोहन मिश्र ने कहीं। कहा कि आज कांग्रेस के बदौलत ही भारत देश को आजादी मिली है। मौके पर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की तानाशाही सरकार से जनता को आजादी दिलाने को लेकर फिर से 75 वर्षों के आंदोलन में उतरने की जरूरत पड़ गई है। भाजपा की सरकार में गांव मुहल्ले से लेकर पूरे देश की जनता महंगाई से लेकर विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। इससे निजात पाने के लिए एकजुट होकर आंदोलन करने के सड़क से सदन तक आंदोलन में उतरना होगा। आगे जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों में मिहिजाम से जामताड़ा तक गौरव यात्रा में पैदल चलकर जामताड़ा तक पहुंचकर लोगों को जागरूक किया गया। कहा कि आगामी 14 अगस्त तक पूरे राज्य एवं देश भर में कार्यक्रम का आयोजन कर देश वासियों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुक्ता मंडल, इंटक के जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्र, पूर्व अध्यक्ष प्रभु मंडल, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंकज, प्रखंड अध्यक्ष गणेश मित्रा आदि ने नुक्कड़ सभा में अपने अपने वक्तव्य को रखा। पार्टी कार्यालय से नाला गांव स्थित हाटतला परिसर स्थित रवींद्र मंच में कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। साथ ही नुक्कड़ के जरिए लोगों की गौरव यात्रा पर तिरंगा फहराने को लेकर जागरूक किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.