Move to Jagran APP

आजादी से लेकर देश के नव निर्माण तक कांग्रेस का अहम योगदान

आजादी से लेकर देश के नव निर्माण तक कांग्रेस का अहम योगदान

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 04:05 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 04:05 AM (IST)
आजादी से लेकर देश के नव निर्माण तक कांग्रेस का अहम योगदान
आजादी से लेकर देश के नव निर्माण तक कांग्रेस का अहम योगदान

आजादी से लेकर देश के नव निर्माण तक कांग्रेस का अहम योगदान

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, कुंडहित (जामताड़ा) : आजादी के 75वें वर्षगांठ पर शनिवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुक्ता मंडल की अध्यक्षता में गौरव यात्रा निकाली गई। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल ने कहा कि यात्रा कुंडहित मोड से आरंभ होकर पुराना बैंक मोड तक विभिन्न नारों के साथ समाप्त हो गई। कहा कि देश की आजादी से लेकर देश के नवनिर्माण में कांग्रेस पार्टी का योगदान सर्वाधिक रहा है। विकास का जो खाका आज दिखाई दे रहा है। वह कांग्रेस की नीतियों का परिणाम है। कहा कि तिरंगा यात्रा राजनीतिक विषय नहीं है, बल्कि उन सभी वीर सपूतों व शहीदों के बलिदान को याद करने का है, जिनकी वजह से देश को आजादी मिली। इस दौरान आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिमोहन मिश्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के तहत इस आजादी गौरव पदयात्रा का आयोजन किया। देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महात्मा गांधी से लेकर सरदार पटेल जैसे दिग्गज नेताओं को जेल जाना पड़ा था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया। कहा कि आजादी गौरव यात्रा में लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आह्वान किया हर व्यक्ति देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को इस मौके पर याद करे। कार्यक्रम में अरूप राय, सचिंद्र घोष ,नंदकिशोर सिंह, मनोरंजन मंडल, जलालुद्दीन अभय सिंह रंजीत लायक अनूप सिंह के अलावे काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.