Move to Jagran APP

हड़ताल समाप्ति पर आज होगी सरकार स संघ में वार्ता

संवाद सहयोगी जामताड़ा मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्ति को लेकर सरकार त

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2020 07:40 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 06:14 AM (IST)
हड़ताल समाप्ति पर आज होगी सरकार स संघ में वार्ता
हड़ताल समाप्ति पर आज होगी सरकार स संघ में वार्ता

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्ति को लेकर सरकार तथा संघ कि द्विपक्षीय वार्ता गुरुवार को होगी। वार्ता लंबित मांग के अनुरूप नहीं होने पर मनरेगा कर्मी सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रखेंगे। यह चेतावनी बुधवार को गांधी मैदान में संपन्न हड़ताली मनरेगा कर्मियों की बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष नरेश कुमार सिन्हा ने दी। मनरेगा कर्मियों के समर्थन में कई प्रस्ताव पारित किए गए।

loksabha election banner

बैठक में सरकार के साथ तीन सितंबर को होने वाली द्विपक्षीय वार्ता के लिए संभावित निर्णय के आलोक में विचार विमर्श किया गया। स्पष्ट कहा कि संघ और सरकार की द्विपक्षीय वार्ता में संघ के जायज व उचित मांगो को नजरअंदाज कर आंदोलन को कुचलने का प्रयास हुआ तो मनरेगा कर्मी अपने आंदोलन को सड़क से लेकर विधानसभा तक करने को विवश होंगे।

आंदोलन को उग्र बनाने तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिला कमेटी की बैठक में जिला को दो जोन में विभाजित किया गया है। नाला, कुंडहित तथा फतेहपुर प्रखंड को उत्तरी-पूर्वी तथा नारायणपुर, करमाटांड़ , जामताड़ा को दक्षिणी पश्चिमी जोन में बांटा गया। उत्तर पूर्वी जोन के लिए मोमिन अंसारी, राज किशोर, अमर बाध्य कर, श्यामल माझी, मोहम्मद मेजानुलहक, तापस मंडल, साधीन घोष, रामजतन मुर्मू ,मनोज मंडल, निशांत मरांडी, वकील मुर्मू को नेतृत्व करने का भार दिया गया । पूर्वी पश्चिमी जोन के लिए राधेश्याम पंडित, रामकरण मुर्मू , अब्दुल वाहिद, मोहम्मद हैदर, मोहम्मद सुल्तान अनिल चौधरी,कासिम नोमानी, आसिफ इकबाल ऋषि राज कुमार दुलाल मंडल, नीति सरिता मींस, नगमा बानो, जितेंद्र टूडू, सुशील पंडित, सुमन पंडित अंकित सिंह ऋषि कांत सिंह को नेतृत्व का भार दिया गया। जबकि दोनों जोन के संयुक्त नेतृत्व करने को जिला अध्यक्ष नरेश कुमार सिन्हा,तरुण मंडल, अमरिदर सिंह, कमल देव चौधरी,कुमार अनुराग, प्रदीप कपूर, विद्युत मुर्मू, टिकू कुमार,बानी मित्रा का चयन क्या गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.