विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जामताड़ा: घरेलू विवाद में पति ने टांगी से काटकर की पत्नी की हत्या, बाद में खुद का भी रेता गला

Published: Fri, 30 Oct 2026 08:29 AM (IST)

जामताड़ा के नौहथिया गांव में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की टांगी से हत्या कर दी। वारदात के ...और पढ़ें

टांगी से काटकर की पत्नी की हत्या

टांगी से काटकर की पत्नी की हत्या

HighLights

  1. घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या की।

  2. टांगी से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारा।

  3. हत्या के बाद पति ने खुद को भी घायल किया।

संवाद सहयोगी, मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा)। जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के नौहथिया गांव में गुरुवार रात करीब नौ बजे घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी की टांगी से वार कर हत्या कर दी। 

घटना के बाद पति ने भी चाकू से अपने गले पर वार कर खुद को घायल कर लिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

बिजली के करंट से पत्नी पर हमला 

मृतका की पहचान बसंती देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपित पति का नाम मनोज रजवार बताया गया है। जानकारी के अनुसार, मनोज गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक रिश्तेदार के घर से लौटा था। रात में खाना खाने के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। 

आरोप है कि विवाद के दौरान मनोज ने पहले बिजली के करंट से पत्नी पर हमला किया। इसके बाद टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

चाकू से अपने गले पर भी वार 

पत्नी की हत्या के बाद उसने चाकू से अपने गले पर भी वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

खबर मिलते ही नारायणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- झारखंड में रेलवे ट्रैक पर मिला प्रेमी जोड़े का शव, दो साल पहले पंचायत ने कराया था अलग