पति नहीं चाहता था होमगार्ड बने गुड़िया
करमाटांड़ : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ गांव में होमगार्ड गुड़िया की हत्या में द
करमाटांड़ : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ गांव में होमगार्ड गुड़िया की हत्या में दर्ज प्राथमिकी में नया मोड़ आ गया है। इसमें उसके पति शनिचर मंडल पर आरोप गया है कि वह े गुड़िया को होमगार्ड बनने नहीं देना चाहता था। गुड़िया के भाई जीतू मंडल ने थाने में दिए आवेदन में इसका जिक्र किया है।
उसके पति के अलावा सास चापो देवी, ससुर राम प्रसाद मंडल, देवर जगरनाथ मंडल को भी आरोपित बनाया गया है। सभी घटना के बाद से ही घर में ताला लगाकर फरार है।
जीतू मंडल ने आवेदन में बताया कि गुड़िया की शादी 4 जून 2013 को की गई थी। शादी के बाद गुड़िया ने पुत्र को जन्म दिया। बेटे के जन्म के कुछ ही दिनों बाद ही शनिचर दहेज के रूप में अतिरिक्त मांग करने लगा। बाद में उसे मोटरसाइकिल, सोने की अंगूठी व 15,000 रुपये नगद भी दिया गया। बावजूद गुड़िया के साथ पति एवं सास, ससुर दहेज के लिए मारपीट करते थे। मारपीट में 23 मई 2016 को गुड़िया का बायां कंधा टूट गया था। इसमें मामले में करमाटांड़ थाने में 23 जून 2016 को पति व सास-ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पति के कहने पर कोर्ट में गुड़िया के परिवार वालों ने समझौता कर लिया। इसके बाद गृहरक्षा वाहिनी में 23 सितंबर 2018 को गुड़िया चयन हुआ। गृहरक्षा वाहिनी में नहीं जाने देने को लेकर पति के साथ फिर गुड़िया की झगड़ा शुरू हो गई। इस वजह से गुड़िया भाग कर अपने मायके चली गई। गुड़िया ने अपने भाई के साथ रक्षा वाहिनी केंद्र रांची धुर्वा पहुंची और 28 अक्टूबर को गृहरक्षा वाहिनी का प्रशिक्षण रांची में पूरा किया था। इसी बीच पति-पत्नी के बीच विवाद ज्यादा बढ़ गया और उसकी हत्या कर दी गई। इधर, थाना प्रभारी मंगल कुजूर ने कहा कि पुलिस सभी नामजदों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। शीघ्र सभी आरोपित पुलिस गिरफ्त में होंगे।