पत्नी पर गर्म पानी उड़ेल कर झुलसाया
पत्नी पर गर्म पानी उड़ेल कर झुलसाया
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 04:31 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 04:31 PM (IST)
नारायणपुर (जामताड़ा) : थाना क्षेत्र के बांकुडीह गांव के एक पति ने बर्बरता दिखाते हुए पत्नी के शरीर पर गर्म पानी उड़ेल कर उसे तड़पने के लिए मजबूर कर दिया। पीड़ित महिला ने नारायणपुर थाने में आवेदन देकर अपने पति पर कार्रवाई की मांग की है। बताते चलें कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांकुडीह गांव के संजय मंडल की पत्नी सोनी देवी का पति से कुछ अनबन हुई थी। इसी बीच पति संजय ने गर्म पानी महिला के शरीर पर डाल दिया। पत्नी झुलसकर घायल हो गई। महिला नारायणपुर पहुंची। उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें