Move to Jagran APP

बिदापाथर में बारिश से बेहतर खेती की उम्मीद बढ़ी

बिदापाथर (जामताड़ा) विगत कई दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से क्षेत्र में धनरोपनी क

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 05:15 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 05:15 PM (IST)
बिदापाथर में बारिश से बेहतर खेती की उम्मीद बढ़ी
बिदापाथर में बारिश से बेहतर खेती की उम्मीद बढ़ी

बिदापाथर (जामताड़ा) : विगत कई दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से क्षेत्र में धनरोपनी को लेकर खेतों की जुताई व धनरोपनी कार्य जोरों पर है। बिदापाथर, घाघर, पुतुलजोड़, महुलबोना, सालपतड़ा पालाजोरी, गेड़िया, खैरा, पालाजोरी सहित विभिन्न गांवों में किसान खेती कार्य में जुटे हुए हैं। इस संदर्भ में किसान सदानंद गोराई, षष्टी मंडल, सुनील मुर्मू आदि बताते हैं कि इस वर्ष समय पर बारिश होने से खेती जोरों पर है। खेती करने में किसान जी-जान से जुटे हुए हैं। किसान खेतों की जुताई ट्रैक्टर के माध्यम से करवा रहे हैं। कारण बैल से खेत की जुताई में काफी समय लगता है जिससे खेती कार्य और पिछड़ जाता है। आगे भी इस प्रकार की बारिश होती रही तो धान की अच्छी फसल की उम्मीद है। जबकि अधिकांश किसान के खेतों में धान का बिचड़ा रोपनी के अनुकूल नहीं होने से खेत तैयार कर बिचड़ा के बड़े होने का इंतजार कर रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.