विश्व हिदू परिषद जामताड़ा नगर कमेटी का पुनर्गठन
जामताड़ा गांधी मैदान स्थित किसान भवन में रविवार को विश्व हिदू परिषद की बैठक नगर अध्यक्ष विज
जामताड़ा : गांधी मैदान स्थित किसान भवन में रविवार को विश्व हिदू परिषद की बैठक नगर अध्यक्ष विजय भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वप्रथम नगर में चल रहे संगठन विस्तार समेत अन्य गतिविधियों के प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जामताड़ा नगर कमेटी का विस्तार किया जाए। नगर अध्यक्ष ने सदस्यों के सुझाव पर सहमति जाहिर करते हुए कमेटी गठन किया जिसमें जामताड़ा नगर उपाध्यक्ष प्रभाष, नगर सहमंत्री मनोज पासवान, नगर सह संयोजक अभिजीत मंडल, संयोजक राजकुमार तुरी, संयोजक साधन कर्मकार के नाम की घोषणा हुई। बैठक में मुख्य रूप से विहिप के देवघर विभाग के संगठन मंत्री दीपक मंडल, बजरंग दल के जिला सह संयोजक राकेश पाल, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख राजकुमार पाल, नगर संयोजक रवि शर्मा एवम बजरंग दल के सदस्य उपस्थित थे।