क्वारंटाइन किए गए लोगों की मदद
कोरोना वैश्विक महामारी में फंसे प्रवासी लोगों और मजदूरों के बीच रविवार को मिहिजाम हांसीपहाड़ी नगर भवन व भारत माता मंडप में जन मानस सेवा संस्थान ने नाश्ता का पैकेट बांटा।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 11:00 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 06:15 AM (IST)
मिहिजाम (जामताड़ा) : कोरोना वैश्विक महामारी में फंसे प्रवासी लोगों और मजदूरों के बीच रविवार को मिहिजाम हांसीपहाड़ी नगर भवन व भारत माता मंडप में जन मानस सेवा संस्थान ने नाश्ता का पैकेट बांटा। क्वारंटाइन किए गए लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। मौके पर संस्था के सदस्य पवन यादव ने कहा कि जन मानस सामाजिक सेवा संस्थान कोरोना महामारी रोकथाम के लिए लॉक डाउन में फंसे प्रवासी लोगों व अन्य जरूरतमंदों को हरसंभव सहयोग कर रहा है। आगे भी मदद जारी रहेगी। इस अवसर पर संस्थान के राम सुयश सिंह उर्फ संजय, मुकेश यादव, चंदन सिंह, अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष संजीत ठाकुर उपस्थित थे
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें