विभिन्न राज्यों से आए 67 मजदूरों की हुई स्वास्थ्य जांच
फतेहपुर (जामताड़ा) फतेहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न राज्यों से आए प्रवासी मजदूर
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 04:35 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 04:35 PM (IST)
फतेहपुर (जामताड़ा) : फतेहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया। डॉक्टर समीर कुमार गोराई ने बताया कि जामजोड़ी, सिमलाडंगाल, फतेहपुर, सिमलडुबी समेत अन्य पंचायतों के करीब 67 मजदूरों की स्वास्थ्य जांच की गई। सभी मजदूर ग्रीन जोन से आए हुए हैं, इसलिए सभी को होम क्वारंटाइन किया गया है। साथ ही हिदायत दी गई है कि किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो अविलंब इसकी जानकारी दें। घर में ही 14 दिनों तक रहें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें